टैगोर फाउंडेशन स्कूल में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित: प्रियांशु सैनी रहे प्रथम, सरस दूसरे और रूपिका तीसरे स्थान पर
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में चुंगी नंबर तीन के पास, कुआं गौडजीहाला स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल में शनिवार को अंतिम कालांश के दौरान एक भव्य अंताक्षरी (वर्ड/मीनिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए शब्दकोश और मीनिंग्स की शानदार प्रस्तुति दी।
- विजेता प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
प्रतियोगिता में कठिन स्पर्धा के बीच सबसे अधिक और सटीक जवाब देकर प्रियांशु सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सरस सैनी द्वितीय स्थान पर और रूपिका सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा चेतन सैनी और हिमांशु सैनी ने भी अपनी एकाग्रता और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिन्हें सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजेंद्र कुमावत ने स्वास्थ्य चर्चा के उपरांत आयोजित इस प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मौके पर ही आकर्षक मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान टैगोर फाउंडेशन स्कूल के डायरेक्टर सुनील सैनी (सोनू सर), विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक सुनील कुमार सैनी, महेंद्र कुमार स्वामी (शास्त्री), सुश्री संगीता सैनी, क्रिएटिव प्ले स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सैनी तथा अंतिमा सैनी सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

