सेठ बिसंभर दयाल ने राजकीय उप जिला अस्पताल में साढे 4 लाख रुपए की सीबीसी मशीन भेंट की

Sep 18, 2023 - 16:51
Sep 18, 2023 - 16:57
 0
सेठ बिसंभर दयाल ने राजकीय उप जिला अस्पताल में साढे 4 लाख रुपए की सीबीसी मशीन भेंट की

बानसूर, कोटपुतली -बहरोड़ 

बानसूर राजकीय उप जिला अस्पताल में मरीजों की समस्याओं को देखते हुए सीबीसी मशीन की अत्यंत आवश्यकता है , इसकी जानकारी आरसीआई शिक्षा समिति के अध्यक्ष सेठ विशंभर दयाल यादव को लगने पर उन्होंने 449700 रुपए की नई टेक्नोलॉजी की सीबीसी मशीन उप जिला अस्पताल प्रशासन को निशुल्क भेंट की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राहुल सैनी ने इस पुण्य कार्य के लिए समस्त आईसीआई परिवार को धन्यवाद देते हुए बताया कि समाज सेवा और गरीब लोगों की सेवा एक पुनित कार्य होता है। अपनी नेक कमाई में से सेठ बिसंबर दयाल यादव के इस प्रकार सीबीसी मशीन डोनेट करने पर समस्त प्रशासन की ओर से उन्होंने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसीलदार नीलम राज बंसीवाल, अस्पताल प्रभारी भूराराम बैसला, बीसीएमओ मनोज यादव, डिफेंस संचालक संरक्षक रामगोपाल, राजकुमार, सुरेश ज्ञानपुरिया, अनिल वकील जवाहर चौधरी, राजेंद्र यादव मुकेश सैनी लक्ष्मण प्रसाद सैनी दिनेश जांगिड़ मनोज कुमार यादव अचार्य राजकुमार शास्त्री बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र आर्य व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर बालासिया विजय सैनी विमल यादव राम सिंह बलबीर डॉ अरुण सिंह डॉ राजेश कुमार यादव बलवंत कुमार अजय कुमार नमो नारायण जैन नेताजी हजारीलाल यादव डॉक्टर विजय कुमार निदेशक आरसीआई ग्रुप सहनिदेशक भूप सिंह यादव तथा अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेठ बिसंबर दयाल ने बताया कि समाज सेवा में आरसीआई शिक्षा समिति तथा राज फाऊंडेशन ट्रस्ट हमेशा ही आगे रहती है। समाज की सेवा एक पुनित कार्य है । जिसमें उनके तीनों पुत्र तथा उनके परिवार हमेशा आगे रहता है। इस अवसर पर कंपनी की ओर से आए हुए टेक्निकल टीम के सदस्य देवदत्त, बहादुर सिंह राजावत , शिव लहरी शर्मा का भी स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मशीन का इंस्टॉलेशन भी किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow