पर्यावरण को संरक्षित करेंगे इको फ्रेंडली गणेश गाय के गोबर से हो रहा मूर्ति निर्माण

Sep 18, 2023 - 16:58
 0
पर्यावरण को संरक्षित करेंगे इको फ्रेंडली गणेश गाय के गोबर से हो रहा मूर्ति निर्माण

 बानसूर स्थित युवा जागृति संस्थान द्वारा नवाचार करते हुए गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर की गणेश प्रतिमा एवं धार्मिक चिन्ह ओम , स्वास्तिक, शुभ लाभ व तोरण आदि तैयार किए जा रहे हैं इन तैयार मूर्तियों को युवा जागृति मिल्क एंड एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा विक्रय किया जा रहा है बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मनीष सैनी ने बताया कि समूह की महिलाओं को इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा, दिये, अगरबत्ती बनाने की बकायदा ट्रेनिंग दी गई है इसके बाद ही महिलाओं ने इन्हें बनना प्रारंभ किया है इन्हें बनाने में गाय के गोबर में तुलसा के बीज व प्राकृतिक फूलों का प्रयोग किया गया है जो पर्यावरण के अनुकूल हैं गाय के गोबर से बन रहे इको फ्रेंडली उत्पाद पर्यावरण के साथ परंपरा का भी ख्याल रख रहे हैं हमारे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गाय के गोबर को शुभ माना जाता है गाय के गोबर में पंच तत्वों का वास माना जाता है गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए कोई भी शुभ काम होता है तो देवी देवता के स्थान पर गाय के गोबर से लीपा जाता है और गोबर गणेश की प्रतिमा को शुभ माना जाता है यदि इसका विसर्जन किया जाए तो पानी में रासायनिक रंगों का प्रभाव ना हो इसके लिए तैयार प्रतिमा की रंगाई के लिए फल सब्जियों के रंगों का इस्तेमाल किया गया है मूर्तियों को रंगने के लिए हल्दी, चुकंदर, पालक, गाजर आदि से रंग तैयार किया गया है इन रंगों से महिलाएं रंगोली भी तैयार कर रही हैं सामग्री आसानी से उपलब्ध होने से रंग तैयार करने में लागत कम है और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित हो रहे हैं महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow