प्रताप सिंह शेखावत ने करणी सेना के कोटपूतली-बहरोड जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति

Sep 25, 2023 - 11:22
Sep 25, 2023 - 14:33
 0
प्रताप सिंह शेखावत ने करणी सेना के कोटपूतली-बहरोड जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति

बानसूर/ प्रताप सिंह शेखावत कोथल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कोटपूतली बहरोड जिला अध्यक्ष नियुक्त 

 राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने संगठन के प्रति लगन और मेहनत को देखते हुए बानसूर के कोथल निवासी प्रताप सिंह शेखावत को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का कोटपूतली - बहरोड जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजपुत करणी सेना का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि देश के सबसे बड़े युवा संगठन राष्ट्रिय राजपुत करणी सेना का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर राष्ट्रिय अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को बेखूबी निभाने का प्रयास किया जायेगा और संगठन की मजबूती को लेकर पूरा योगदान देंगे। कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत और राजनीतिक उपयोग, अनुशासन हीनता या किसी भी तौर पर संगठन की नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। 

इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की इस अवसर पर ओमपाल राज चौहान, सुरेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह चौहान, नवीन सिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह,सरजीत सिंह, राजवीर सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद रहे।  बानसूर के प्रताप सिंह को जिले का प्रथम जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर समाज के लोगों ने राष्ट्रीय कार्यकारणी का आभार जताया है और नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow