विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पहुंची खोहरी और नीमुचाना ग्राम में

Jan 8, 2024 - 20:24
 0
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पहुंची खोहरी और नीमुचाना ग्राम में


नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज बानसूर विधानसभा के ग्राम पंचायत खोहरी और निमुचाना पहुंची। जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई और लाभार्थियों को योजनाओ से जोड़ा गया।
इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत भी संकल्प यात्रा में पहुंचे और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो प्रदेश की जनता से वादे किए थे, वो अब धरातल पर उतरने लगे है। एक जनवरी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा जिसका लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। जो लाभार्थी वंचित है उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिन लोगों के पास मकान नहीं है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकार में लोगों को केन्द्र की योजनाओ का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों को केन्द्र की 17 जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वही ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा, नरेन्द्र चौधरी, अशोक भरगड सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................