राजगढ़ में नवरंग कला संस्कृति के बैनर तले होगा महाराजा भर्तृहरि का मंचन

Oct 2, 2023 - 17:53
Oct 2, 2023 - 19:13
 0
राजगढ़ में नवरंग कला संस्कृति के बैनर तले होगा महाराजा भर्तृहरि का मंचन
फोटो- प्रतीकात्मक छवि

राजगढ़। राजगढ़ की सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था नवरंग कला संस्कृति एंव ज्ञान दर्शन संस्थान के बैनर तले जल्द ही ऐतिहासिक नाटक का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर संस्था के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे है। संस्था के संयोजक महेंद्र अवस्थी ने बताया कि संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी खेमसिंह आर्य, मदनलाल शर्मा, जगदीश आर्यभट्ट, गिर्राज प्रजापत सहित अन्य ने बताया कि संस्कृत साहित्य के इतिहास में भर्तृहरि एक नीतिकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। पारसी शैली के इस मंचन को  राजगढ़ में पहली बार बड़े पर्दे की फिल्मों की तरह उतारने की तैयारियां है। संस्था के सदस्य एंव शास्त्रीय संगीत पुरोधा कहे जाने वाले ख्यातिनाम धूर्पद गायक योगेश शर्मा व राजू भैया मददगार ने बताया कि मंचन का प्रमुख आकर्षण डिजिटल पर्द, दिल्ली व मुंबई के संगीतकार होंगे। उन्होंने बताया कि राजगढ़ में सफल मंचन के बाद बनारस व उज्जैन में भी मंचन किया जाना प्रस्तावित है। इस मंचन को लेकर श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश आर्यभट्ट, ताम्बी चाय के निर्माता रामरतन ताम्बी, व्यापार सामिति के प्रदीप महावर व वेदान्ता सेवा समिति के डॉ हरिमोहन कुछावा सहित अन्य ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow