जैन धर्म का पर्यूषण पर्व समाप्ति पर निकली भगवान महावीर जी की शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं के साथ थिरकते दिखी विधायक प्रीति शक्तावत

Oct 8, 2023 - 22:05
 0
जैन धर्म का पर्यूषण पर्व समाप्ति पर निकली भगवान महावीर जी की शोभा यात्रा,  श्रद्धालुओं के साथ थिरकते दिखी विधायक प्रीति शक्तावत

उयपुर (मुकेश मेनारिया) रविवार को जैन समाज ने विगत दिनों से चल रहें दस लक्षण पर्व की समाप्ति पर अंतिम दिन भगवान महावीर जी की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा बाठरडा खुर्द स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर वासुदेव सरोवर पहुंची। वहीं सुबह में श्रीजी की पूजा अर्चना हुई। सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में भगवान महावीर एक सुसज्जित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। जिसमें स्थानीय जैन समाज जो अहमदाबाद, उदयपुर रहते है वो बड़ी संख्या में महापर्व में पहुंचे। वहीं वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत रविवार को  बाठरडा खुर्द  सहित  कुराबड़ क्षेत्र के दौर पर जा रहे थे  तो शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को भजनों पर थिरकते देख उनसे रहा नहीं गया और गाड़ी से उतरकर वह भी श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर झूमने लगे। विधायक ने बताया कि में भी जैन धर्म का पालन करती हूं जैसे सूर्यास्त से पहले खाना,सात्विक शाकाहारी भोजन आदि के बारे में बताया।

दस लक्षण पर्व का पालन करना जीवन रूपी सरिता पार करने के लिए नौका के समान है--- प्रकाश जैन

गांव के प्रकाश जैन ने बताया कि दस लक्षण पर्व अर्थात्- उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम अर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन, उत्तम ब्रम्हचर्य दस धर्माें के पालन करने की महिमा बताई और कहा कि मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाने के लिए इन दस धर्मों का पालन करना जीवन रूपी सरिता को पार करने के लिए नौका के समान है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................