स्कूल बस से बच्चे की मौत, के बाद भी नहीं सुधरे हालात: सीटों से 2 गुना ज्यादा बच्चों को भरकर ले जाने वाले 17 वाहन सीज

Nov 14, 2025 - 13:53
Nov 15, 2025 - 09:18
 0
स्कूल बस से बच्चे की मौत, के बाद भी नहीं सुधरे हालात: सीटों से 2 गुना ज्यादा बच्चों को भरकर ले जाने वाले 17 वाहन सीज

उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में पिछले दिनों स्कूल बस के नीचे आने से एक मासूम की मौत के बाद भी हालात बदले नहीं है। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद फलासिया में ओवरलोड जीप-वैन और बसों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 9 स्कूल बसों समेत कुल 17 वाहनों को सीज किया है। झाड़ोल SDM कपिल कोठारी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।

फलासिया थानाधिकारी सीताराम ने बताया- पिछले दिनों हुए हादसे के बाद सभी स्कूल संचालकों को बसों की ​फिटनेस, सेफ्टी एंड ओवरलोड नियम और वाहन को सावधानी चलाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद स्कूलों की वैन और जीपों में क्षमता से ज्यादा बच्चों को भरकर ले जाया जा रहा था।

इस पर पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूल में बच्चों को जाने वाले वाहन चेक कर कुल 17 वाहन जब्त किए गए। इसमें 9 बस, 1 प्राइवेट बस और 7 जीप-वैन शामिल हैं। बसों में हेल्पलाइन, जीपीएस, फायर सेफ्टी किट, फर्स्ट एड बॉक्स और अटेंडेंट नहीं होने जैसी कई कमियां मिली। सभी वैन और जीप ओवरलोड थी।

फलासिया थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि पिछले दिनों हुए हादसे के बाद सभी स्कूल संचालकों को बसों के फिटनेस, ओवरलोड और वाहन को सावधानी चलाने के लिए कहा गया था।

दो गुना बच्चों को बैठाया हुआ था

पुलिस ने बताया कि ज्यादातर जीप और वैन में क्षमता से करीब दो गुना बच्चों को बैठाया हुआ था। कई वैन को तेज ​गति से चलाया जा रहा था। इनमें से दो जीप में 30 से अधिक बच्चों को बैठा रखा था। सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़े करवाए गए। इन वाहनों पर नियामानुसार जुर्माना लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्यादातर बसों में क्षमता से करीब डेढ़ गुना बच्चों को बैठाया हुआ था। कई वैन को तेज गति से चलाया जा रहा था। इनमें से दो जीप में 30 से अधिक बच्चों को बैठा रखा था। सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़े करवाए गए।

जब्त किए वाहन फलासिया के लोकमान्य तिलक पब्लिक स्कूल, मेवाड़ पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानन्द स्कूल, जीनस किड्स पैराडाइज और सरस्वती पब्लिक स्कूल के हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है