भाजपा चुनाव में एकजुट, भोपाज़ी फहरायेगे पार्टी का परचम

Oct 21, 2023 - 19:13
 0
भाजपा चुनाव में एकजुट, भोपाज़ी फहरायेगे पार्टी का परचम

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार )भाजपा संगठन द्वारा सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को पार्टी सिंबल के साथ प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस बार जन समर्थन के साथ भाजपा का परचम फहराएंगे।

शनिवार को ज्योहि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा हुई उसी के साथ जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा की इस बार निर्दलीय का तिलिस्म में नहीं चलेगा और लोग उनके झांसे में नहीं आएंगे। बताया कि भाजपा कार्यकर्ता सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे और राजस्थान से जन विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करेंते हुए ओटाराम देवासी के लिए वोट मांगेंगे।उधर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंडारा धाम पहुंचकर देवासी को पुष्प माला पहनाकर बधाइयां दी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................