रबी की बुवाई के सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करे सरकार: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

Nov 21, 2025 - 02:04
 0
रबी की बुवाई के सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करे सरकार: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

 राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से मांग की है कि रबी सीजन में बुवाई के समय किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

जूली ने गुरुवार को कहा कि अलवर, बाड़मेर सहित कई स्थानों से लगातार फीडबैक मिल रहा है कि किसानों को छह घंटे बिजली भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, और कई जगहों पर बिजली टुकड़ों में दी जा रही है।

उन्होंने कहा, "कृषि कार्य के लिए किसानों को टुकड़ों-टुकड़ों में बिजली सप्लाई मिल रही है, वह भी मांग के अनुरूप नहीं। किसान बेहद परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि एकमुश्त छह घंटे की बिजली उपलब्ध कराने का ठोस प्रबंध करे।"

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बुवाई के तुरंत बाद सिंचाई की आवश्यकता बढ़ जाती है, इसलिए किसानों के लिए भरपूर बिजली अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान स्थिति में किसान बिजली के इंतजार में घंटों बैठने को मजबूर हैं।

जूली ने सरकार से स्पष्ट शब्दों में मांग की कि रबी सीजन के लिए बिजली आपूर्ति का पुख्ता ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए और मांग के मुताबिक सप्लाई दी जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है