किसानों को महापड़ाव में भाग लेने के लिए किसान नेताओं का गांव-गांव दौरा

Oct 23, 2023 - 17:55
 0
किसानों को महापड़ाव में भाग लेने के लिए किसान नेताओं का गांव-गांव दौरा

तखतगढ़ ,पाली (बरकत खां)

तखतगढ़ : जवाई बांध पानी सिंचाई को लेकर तखतगढ़ शहर में 25 अक्टूबर को प्रस्तावित किसानों का महापड़ाव को लेकर जवाई संघर्ष समिति के नेताओ का विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों को निमंत्रण देकर महापड़ाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आव्हान किया गया। आज सोमवार को किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, संगम अध्यक्ष रघुवीर सिंह बीसलपुर महासचिव एवं संगम अध्यक्ष नरपत सिंह मदेरणा व कल्याण सिंह खिवांदी संगम अध्यक्ष उदय सिंह गुड़िया ने आज पाली व जालोर जिले के दुजाना, सांडेराव, खिमाड़ा, कोसेलाव, हिंगोला, पावा, गुड़िया, रोडला, गोगरा, सहित विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर किसानों को बड़ी संख्या में महापड़ाव में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया। 
किसान नेताओं का कल सुबह 9 बजे बलाना, 10.30 बजे पादरली, 11 बजे थुंबा, 12.30 बजे चंद्राई, गांवों का दौरा करेंगे।

भानू यूनियन ने दिया किसानों को समर्थन: भारतीय किसान यूनियन (भानू) जालोर के अध्यक्ष ने रघुवीर सिंह मंडलावत ने जिला कलेक्टर जालोर को पत्र लिख कर चेताया कि जवाई बांध का पानी बिना किसानों के सहमति के 2000 एमसीएफटी पानी व्यर्थ बहा दिया गया। किसानों की मांग को मद्देनजर रखते हुए जल्दी ही 5000 एमसीएफटी पानी किसानों को दिया जाए। जल्दी निर्णय नही होने पर किसानों द्वारा महापड़ाव डालने की चेतावनी दी और उसकी जवाबदाही जिला प्रशासन की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................