मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

Oct 24, 2023 - 19:59
 0
मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

गुरला ,भीलवाडा (बद्रीलाल माली)

गुरला:- नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में नवरात्रि में बस स्टैंड स्थित राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में नवरात्रि में गरबा महोत्सव समापन के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के बाद दशहरा के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के साथ ही यह पर्व संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमा को विदाई दी

मंगलवार को सुबह से ही प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकलने का सिलसिला शुरू हो गया था। विसर्जन के दौरान जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव में माता रानी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों ने अपने करतब का प्रदर्शन किया। अपने घरों के सामने खड़े होकर लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी। कम गुरला सहित क्षेत्र के दर्जनों स्थलों पर बनाए गए मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल की प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न नदियों एवं तालाबों में किया गया। विसर्जन जुलूस काफी भव्य एवं आकर्षक रहा। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरला में  मां दुर्गा की प्रतिमा को रणजीत सागर तालाब में विसर्जित किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................