चौमूं भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा ने चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

Nov 2, 2023 - 17:54
 0
चौमूं भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा ने चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

चौमूं (राजेश कुमार जांगिड़) विधानसभा क्षेत्र चौमूं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामलाल शर्मा ने गुरुवार को खंडेलवाल धर्मशाला में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। चुनाव कार्यालय का शुभारंभ प्रातः काल में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने गणेश मंदिर में जाकर सर्वप्रथम गणेश जी के शीश नवाया। इस मोके पर नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बाँसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, गोविन्दगढ़ मण्डल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष दूसाद, बजरंगलाल सोनी, कालूराम जाट, सीताराम शर्मा, विजय शर्मा, नानूराम सैनी, गुजरात से प्रवासी विधायक पंकज मेहता, संदीप, मोहनलाल यादव, बलदेव टाँक, रामरतन सैनी, बिरजू सैनी, भागचंद मीणा, गोविन्दगढ पंचायत समिति गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व प्रधान महेश मीणा, सरदारमल जाट, चेतन सैनी, मदन लाल गोरा, राहुल बागड़ा, गजेंद्र यादव, मुकेश सिद्ध, संदीप शर्मा, मुकुल अग्रवाल, शैलेंद्र विजय, नितिन खंडेलवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................