रेलवे समाचार: 10 मई को जयपुर-अलवर रेल मार्ग प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व री-शिड्यूल

May 3, 2026 - 17:03
 0
रेलवे समाचार: 10 मई को जयपुर-अलवर रेल मार्ग प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व री-शिड्यूल

जयपुर/अलवर (याई.द्विवेदी) । उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और यात्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाने हैं। जयपुर मंडल में रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण हेतु प्री-कास्ट सेगमेंटल RCC बॉक्स लॉन्चिंग तथा जयपुर-रेवाड़ी मुख्य लाइन खंड पर खैरथल-परिसल-अलवर के मध्य कट एंड कवर पद्धति से कार्य किया जाएगा। इस कारण 10 मई 2026 को रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

आंशिक रूप से निरस्त रहने वाली रेल सेवाएं:

  1. गाड़ी संख्या 51973 (मथुरा - जयपुर): दिनांक 10.05.2026 को यह ट्रेन मथुरा से प्रस्थान कर अलवर तक ही आएगी। यह ट्रेन अलवर से जयपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

  2. गाड़ी संख्या 51974 (जयपुर - मथुरा): दिनांक 10.05.2026 को यह ट्रेन जयपुर के स्थान पर अलवर स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से अलवर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

री-शिड्यूल (देरी से चलने वाली) रेल सेवाएं:

  1. गाड़ी संख्या 12404 (लालगढ़ - प्रयागराज जं.): दिनांक 10.05.2026 को लालगढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

  2. गाड़ी संख्या 14726 (मथुरा - भिवानी): खैरथल-परिसल और परिसल-अलवर के मध्य RUB निर्माण कार्य (LC-95 व LC-106) के कारण यह ट्रेन 10.05.2026 को मथुरा जंक्शन से अपने निर्धारित समय से 190 मिनट विलंब से रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने आमजन और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए, अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट/ऐप के माध्यम से ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................