राज ऋषि भर्तृहरी मत्स्य विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Nov 2, 2023 - 15:00
 0
राज ऋषि भर्तृहरी मत्स्य विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

नारायणपुर ( भारत कुमार शर्मा) राज ऋषि भर्तृहरी मत्स्य विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला खो - खो प्रतियोगिता 2023- 24 का शुभारंभ श्रीमती हेमलता मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज नारायणपुर के खेल ग्राउंड में किया गया इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ करण सिंह, ऑल राजस्थान प्राइवेट कॉलेज फेडरेशन अध्यक्ष अलवर, विशिष्ट अतिथि महंत जनार्दन दास जी महाराज पुरुषोत्तम आश्रम नारायणपुर, होशियार सिंह यादव प्रतिनिधि राज ऋषि भर्तृहरी मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर,  सुमेर मीणा राज ऋषि भर्तृहरी मत्स्य विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक,  शिशुपाल यादव महाविद्यालय निदेशक,  सुनीता यादव महाविद्यालय प्राचार्या , के द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित करके एवं ध्वजारोहण व राष्ट्रगान करके किया गया, इस प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने भाग लिया खेल प्रभारी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक मैच नॉकआउट पद्धति से किए जाएंगे एवं प्रतियोगिता का समापन 3.11.2023 को किया जाएगा स्टाफ के द्वारा सभी अतिथियों एवं टीम के प्रभारी/ मैनेजरों का माला व साफा पहना कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन सुनील  कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार, अशोक यादव ,रिंकू स्वामी, अनीता यादव, संदीप कुमार ,प्रहलाद सैनी ,नवीन स्वामी, राकेश चौधरी, रेखा यादव आदि स्टाफ गण उपस्थित रहे।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................