राजस्थान विधानसभा चुनाव कांग्रेस- भाजपा पर भगवा रंग: कहीं संत मैदान में तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंदिरों की चौखट पर

Nov 5, 2023 - 18:16
 0
राजस्थान विधानसभा चुनाव कांग्रेस- भाजपा  पर भगवा रंग:  कहीं संत मैदान में तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंदिरों की चौखट पर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन )भाजपा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी भी मंदिरों से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। और उनकी पूरी कोशिश है कि वो भी वोटरों के बीच हिंदूवादी नजर आएं। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों पर अब भगवा रंग चढ़ने लगा है। वैसे तो भगवा पर भाजपा पहला अधिकार मानती है। लेकिन इस बार कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पार्टी ने जहां साधु-संतों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की भी कोशिश है कि वो संत समाज से कुछ चेहरों को पाले में लेकर आए। भाजपा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी भी मंदिरों से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं ।और उनकी पूरी कोशिश है कि वो भी वोटरों के बीच हिंदूवादी नजर आएं।
भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची से जिले में अलवर से सांसद महंत बालकनाथ को तिजारा सीट से टिकट दिया गया। महंत बालकनाथ नाथ संप्रदाय से आते हैं। नाथ को जिस तिजारा सीट से मैदान में उतारा गया है। वहां धुव्रीकरण होता आया है। महंत बालकनाथ के नामांकन के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अलवर क्षेत्र में आए और उन्होंने तालिबान से लेकर हनुमान की गदा तक का जिक्र किया।भगवा ध्वज उठाने में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। 
कुल मिलाकर गहलोत सरकार को तुष्टीकरण के मुद्दे पर घेरने वाली भाजपा को कांग्रेस भी हिंदुत्व के मुद्दे पर टक्कर देने की कोशिशों में जुटी है। स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार कह चुके हैं कि क्या हम हिंदू नहीं हैं‌। देखना यह है कि हिंदुत्व की राह पर चल रही भाजपा एवं कांग्रेस में से जिले एवं प्रदेश की जनता किसे पसंद करती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................