प्रतिभावान छात्रों को स्मृति चिन्ह व दुपट्टा देकर किया सम्मानित,गमले सहित तुलसी के पौधे किये वितरण
गोलाकाबास (रितीक शर्मा)
अलवर जिले के टहला तहसील के गांव गोलाकाबास में स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल परिसर में सर्व समाज जागृति संघ जयपुर की ओर से समाजसेवी एवं शिक्षाविद गोविन्द सिंह राठौड़ के मुख्य आथित्य तथा संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें तुलसी व गौ माता के महत्व ओर मानव जीवन में इनसे होने वाले आर्थिक, शारीरिक व धार्मिक लाभ की जानकारी दी गई ।
सर्व समाज जागृति संघ जयपुर के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक सनातनी के घर में एक देशी गौ व घर के आँगन में तुलसी का पौधा होना चाहिए जिनका नियमित शुद्ध भाव,श्रद्धा से देखरेख पूजन करे शास्त्रों में भी गाय के गौ मूत्र, गोबर, दूध,दही के स्वास्थ्य को लेकर वैज्ञानिक दृष्टि से कई फायदे बताये गए है तथा तुलसी की महिमा का भी वर्णन किया गया है अतः प्रत्येक सनातनी के घर में तुलसी व गौ माता का होना स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए है लाभदायक है।
उन्होंने राज्य सरकार से गाय को राजमाता का दर्जा दिए जाने का अभियान चलाते हुए 25 दिसम्बर को तुलसी दिवस घोषित करने की मांग की तथा ग्रामीण परिवेश में दूध नहीं देने पर छोडी गई गायों के रजिस्ट्रेशन करके चरागाह भूमियो पर गायों के लिए उचित व्यवस्था करवाये जिसकी मांग का ज्ञापन राज्य सरकार को दे चूके है।
संवाददाता रितीक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि एवं समाज सेवी गोविन्द सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि रमेश चंद मीणा, रामजीलाल प्रजापत, कमलेश महावर,अरविन्द शर्मा,रमेश चंद सैन, मोहन मीणा, कानाराम ज्योतिषी आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में अमन शर्मा 96.67 प्रतिशत अंक, बारहवीं कक्षा में महिमा भारद्वाज 90.80 प्रतिशत,सपना प्रजापत,नेहा शर्मा,मुस्कान मीणा,निर्मला शर्मा,यामिनी शर्मा,अनूप सिंह गुर्जर सहित 85 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले अन्य छात्रों को भी स्मृति चिन्ह, नोट बुक,पेन, पेंसिल, रबर आदि प्रदान कर उन्हें पुरुषकृत किया गया तथा इसी क्रम में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के जिला समन्वयक अरविन्द शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को टी शर्ट, नोट बुक,बाल मित्र लिटरेचर देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओ को गमले सहित तुलसी का पौधा ससम्मान वितरित किया गया ओर सभी का आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम का संचालन हरिश भारद्वाज ने किया।

