राजस्थान: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बोले मुख्यमंत्री योगी, कहा -देश की सबसे बड़ी समस्या कांग्रेस

Nov 18, 2023 - 17:41
 0
राजस्थान: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बोले  मुख्यमंत्री योगी, कहा -देश की सबसे बड़ी समस्या कांग्रेस

कोटा (राजस्थान)। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोटा राजस्थान के कई इलाकों में जनसभाओं को संबोधित किया व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों को एकजुट होकर मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने सभाओं में लोगों से जय श्री राम के नारे भी लगवाए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया पर बदले में समस्याओं के अलावा कुछ नहीं दिया। योगी की पहली सभा कोटा जिले के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में हुई जहां वह दोपहर 1.00 बजे पहुंचे। कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को सबसे अधिक शासन करने का अवसर मिला। लेकिन यदि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 5 साल की तुलना भाजपा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 5 साल के शासन से करें तो लगेगा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही थी और आगे भी अच्छा काम करना चाहती थी लेकिन कांग्रेस की सरकार तो अपने अंतर कल के कारण जहां-जहां अव्यवस्था अराजकता के रूप में जाने जाने लगी है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस तो देश की समीक्षा का नाम है देश में आतंकवाद नक्सलवाद माफिया गिरी, गुंडागर्दी यह सब कांग्रेस की देन है कांग्रेसी समस्या को बोया है और भारतीय जनता पार्टी देश की समस्या के समाधान का नाम है। देश की समस्या

का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से हुआ है और आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद की समस्या दी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकवाद की जड़ कश्मीर की धारा 370 को हमेशा के लिए ही खत्म कर दिया कांग्रेस हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। जब हम आंदोलन करते थे तब कांग्रेस की सरकार अत्याचार करती थी।

देश में पहला हक गरीबों और युवाओं का

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमान का बताती थी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के संसाधनों पर पहला हक देश के युवाओं व गरीबों का है, मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। योगी ने कहा कि आज भारत की अधूरी क्षमता है एक तरफ हम शांति की बात करते हैं और दूसरी तरफ दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर के ठिकाने लगाने का साहस भी भारत के जवानों के अंदर है। उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा जनवरी में जब रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे तो यहां के सभी लोगों को अयोध्या आना है, इसलिए मैं यहां आपको आमंत्रण देने आया । इस अवसर पर मंच पर संबंधित विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भी मौजूद रहे जिनके लिए मोदी ने लोगों से खुलकर मतदान करने का आग्रह किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है