आपके मान सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दूँगा - रामलाल शर्मा

माली समाज भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा को आशीर्वाद देने के लिए तैयार- अशोक सैनी भाजपा प्रवक्ता राज.

Nov 21, 2023 - 11:24
 0
आपके मान सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दूँगा - रामलाल शर्मा

प्रत्याशी रामलाल शर्मा के समर्थन में भोजलावा में हुआ विजय संकल्प सभा का आयोजन, हजारो की संख्या में पहुँचे लोग, मंच से हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ। 

चौमूं  (जयपुर/राजेश कुमार जांगिड़ ) भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं से भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा के समर्थन में देवनगरी भोजलावा  में विजय संकल्प सभा का आयोजन हुआ। विजय संकल्प सभा में चौंमू विधानसभा क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता अशोक सैनी, रश्मि सैनी, दिनेश सैनी और अतिथियों का जेसीबी और क्रेन से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। अथितियों का माली समाज के प्रभुद्धजनों ने साफ़ा बँधवाकर स्वागत किया। विजय संकल्प सभा में प्रवक्ता अशोक सैनी ने विधायक रामलाल शर्मा की कार्यशैली की तारीफ़ करते हुए कहा कि मेरा जब भी माली समाज के लोगो में चौमूं आना होता है तो सबसे आगे मुझे रामलाल शर्मा उपस्थित मिलते है, इसबार 25 नवम्बर को माली समाज रामलाल शर्मा को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतो से जीताकर विधानसभा में भेजने का काम करेगा।

पार्षद रश्मि सैनी और दिनेश सैनी ने चौंमू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा ने सभा में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके मान सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दूँगा इसके लिए चाहे गर्दन कटवानी पड़े तो भी पीछे नहीं हटूँगा। पिछले 20 वर्षों से आपके आशीर्वाद से चौमूं के विकास को गति प्रदान करने का जो काम किया उसको ओर आगे ले जाने के लिये अपना आशीर्वाद बनाये रखे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा कि सरकार आते ही चौमूं में वीर हनुमान जी का रोप वे का पुनः संचालन, पानी की समस्या का समाधान, सीवरेज लाइन सहित चहुमुखी विकास कार्य करवायेंगे। विजय संकल्प सभा में हज़ारों की संख्या में पधारें कार्यकर्ताओं और आमजन ने राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की, भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारों से पूरे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। साथ ही कार्यक्रम में पधारे हजारों लोगो ने विधायक रामलाल शर्मा को जिताने का संकल्पलिया। कार्यक्रम में गुजरात के कच्छ से पूर्व विधायक पंकज भाई मेहता, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नानूराम सैनी, मदन जादम, कैलाश पापटवान, महेन्द्र सैनी, मदन सतरावला, दयाल पंवार , मोहरू चंदोलिया, कैलाश करवा, बाबूलाल तिलवादिया, जमन, कालूराम साँखला, पूरण करवा, हनुमान करवा, बाबूलाल, राजू पंवार , कानजी खावला, रामेश्वर खोवाल, राजू चंदौलिया, रामस्वरूप पंवार , श्रवण पंवार, सीताराम पंवार, कानाराम पंवार, सुरेश संखला, पप्पू , श्रवण मुनीम गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हज़ारो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है