प्रजापति समाज के दौ सौ से अधिक प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

Dec 28, 2023 - 17:59
 0
प्रजापति समाज के दौ सौ से अधिक प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

अलवर (अनिल गुप्ता)  जिले के राजगढ़ में प्रजापति महासभा राजस्थान के बैनर तले कुम्हार व प्रजापति समाज की 200 से अधिक प्रतिभाएं 30 दिसंबर को निजी मैरिज गार्डन में सम्मानित होंगी महासभा के वरिष्ठ पधाधिकारी बीरबल  प्रजापति ने बताया कि तीस दिसंबर  को होने वाले कार्यक्रम में आने वाली प्रतिभाओं  को विशेष व्यवस्था हेतु चर्चाएं की गई जिसमें दसवीं बारहवीं सरकारी सेवा आदि में वर्ष 2022 और 23 में चयनित प्रतिभाओं को सम्मान पत्र मेडल व बैग देकर सम्मानित किया जाएगा  महासभा के अध्यक्ष महेश प्रजापात ने बताया की कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विकास प्रजापत उपखंड अधिकारी, प्रियंका प्रजापत आर ए एस, मदनलाल प्रजापत प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, बत्तीलाल फुलवाड़ा, थानागाजी प्रधान जयप्रकाश प्रजापत, महंत प्रहलाद दास जी महाराज, इंडिया टैलेंट अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार प्रवीण प्रजापत, किशोर दुल्हेपुरा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोहरपुर सुनीता प्रजापत, सहित अतिथि शिरकत करेंगे  बैठक में रामस्वरूप कुमार, कैलाश चंद्र प्रजापति, महेश प्रजापति, गिरिराज प्रजापति फूलचंद प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, गजेंद्र जोनेटा सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................