धूप निकलने से ठंड से मिली राहत, लोगों में दिखी गर्मी

Jan 7, 2024 - 19:04
 0
धूप निकलने से ठंड से मिली राहत, लोगों में दिखी गर्मी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)

उपखंड क्षेत्र में मौसम में बदलाव इस ठंड में खूब देखने को मिल रहा है। रविवार को खिली सुबह से ही हल्की धूप  के बाद से सर्दी में कमी आई।
वहीं लोगों में गर्माहट भी दिखाई दी। सुबह से ही धूप खिल जाने से बाजार में भी चहल पहल दिखाई दी। कई दिनों से शीतलहर व ठंड के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहेथे। लोग भी बाजारों में पहुंच गए। वहीं अन्य दिनों की तरह लोगों के पास भारी भरकम गर्म कपड़े भी नहीं दिखे। मौसम बदलने से बाजार में दुकानों पर भी ग्राहक दिखाई दिए। अलाव की जरूरत भी महसूस नहीं हुई। तापमान बढ़ने से गर्मी  महसूस हुई। मौसम विभाग के सूत्रों की मानें तो पिछले वर्ष के साथ दो तीन वर्षों पहले तक जनवरी में इस तरह की ठंड नहीं पड़ी थी। इस बार इसका अच्छा खासा प्रभाव दिख रहा है। हालांकि अभी आने वाले समय में बूंदाबूंदी व हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पारा भी नीचे गिर सकता है। उल्लेखनीय है कि बीते जनवरी माह के दिनोंसे ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम लोग परेशान हैं। सर्द पुरवाई हवा के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोग अलाव के सहारे बैठे रहते थे। कपड़े तक नहीं सुख पा रहे थे। ठंड व सर्दी से बच्चे व बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। जिनको घर से नहीं निकलने दिया जा रहा हैं। रविवार का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 6डिग्री दर्ज किया गया है। जो अन्य दिनों से दो डिग्री अधिक है। इधर मौसम सही होने के बाद से खेत में फसलों की स्थिति भी सुधरने की संभावना बन रही है। इससे गेहूं के साथ अन्य फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में मौसम साफ होने की संभावना है।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................