किसानो ने ऑर्गेनिक खेती व कृषि म्यूजियम द्वारा उन्नत कृषि की जानकारी प्राप्त की

Feb 4, 2024 - 13:58
 0
किसानो ने ऑर्गेनिक खेती व कृषि म्यूजियम द्वारा उन्नत कृषि की जानकारी प्राप्त की

रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना

भारत सरकार की जनहित योजनाओ के तहत खेती-बाड़ी में नवाचार कर रहे अलवर जिला के चयनित युवा किसानों ने (अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र से भी) गुरुवार व शुक्रवार को गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा , प्राकृतिक कृषि फार्म , गुरुकुल कुरुक्षेत्र व कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना पंजाब का व हरियाणा कृषि विश्विद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. रामस्वरूप दादरवाल ने कृषि संबंधी व पशुपालन संबंधित जानकारी दी एवं कृषि व पशुपालन को दुगुना बढाने के जिससे किसान की आय में वृद्धि हो। 
अलवर जिला से चयनित किसान आत्मा योजना अंतर्गत सात दिवसीय अंतर-राज्यीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम में डॉ.संदीप कुमार शर्मा (एएओ) व धर्मसिंह यादव (वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक) ,  सवाई सिंह कृषि पर्यवेक्षक रैणी के निर्देशन में राकेश बोहरा सहित रैणी क्षेत्र से भी किसान भाईयो ने भी हरियाणा-पंजाब पहुंच कर किसानो के साथ गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा में विभिन्न प्रकार की गैंहू की नस्ल व कृषि म्यूजियम का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।
 प्राकृतिक कृषि फार्म, गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कम लागत में ऑर्गेनिक खेती में किसान को फसल पर कम खर्च में और किसान की आय दोगुनी हो और इसी विधि से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़े वो जानकारी प्राप्त कर 
शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय पंजाब पहुंचे जहां के तकनीकी प्रोफेसर डॉक्टर बलदेव डोगरा ने विभिन्न प्रकार की मशीनों के बारे में जानकारी दी व डा.लवलीस गर्ग तकनीकी कृषि प्रोफेसर द्वारा तकनीकी कृषि व डेयरी के बारे में क्लास ली गई जिसमें किसानों ने आपसी सवाल-जवाब किए।
 इस दौरान सीताराम मीना , रजनीश मीना , राकेश सेहरा , प्रभु दयाल बलाई , दिनेश चंद वर्मा , पुनित शर्मा, सुनील शर्मा,संजय समूची,राजकुमार समूची , दिनेश चंद बोहरा रैणी ,हेतराम मीना , लल्लू राम सरपंच,  शेरसिंह चौधरी बरखेड़ा, प्रेम सिंह चौधरी मोहब्बतपुर ,  रवि पिपरोली व अन्य किसान मौजूद रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी कृषि पर्यवेक्षक सवाई सिंह के निर्देशन मे राकेश कुमार रैणी के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................