हेमन्त सुपुत्र भगवान सहाय यादव (नया गांव-माचाड़ी) का एशियन गेम्स मे हुआ चयन

Jan 19, 2024 - 08:09
 0
हेमन्त सुपुत्र भगवान सहाय यादव (नया गांव-माचाड़ी) का एशियन गेम्स मे हुआ चयन

रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-पाड़ा के नया गांव से एशियन गेम्स(दौड) मे हेमन्त यादव सुपुत्र भगवान सहाय यादव फौजी का चयन हुआ है।
पाडा पंचायत सरपंच बिमला बाबूलाल (गुट्यारी) ने मिडिया को बताया कि हेमन्त यादव का इन्टरनेशनल पर चयन हुआ है इससे पूरे क्षेत्र मे खुशी की लहर छाई हुई है क्योंकि हमारे अलवर जिले का नाम रोशन पूरे देश मे ही क्या पूरे एशिया महाद्वीप मे रोशन किया है इसलिए हमे ऐसे खिलाड़ी पर गर्व है और हमारा पूरा क्षेत्र ही इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
अलवर जिले मे रैणी क्षेत्र का नाम रोशन किया है और रैणी मे पाडा पंचायत का एवं नयागांव-माचाड़ी का नाम रोशन किया है हेमन्त यादव ने। चारो ओर से हेमन्त यादव खिलाड़ी को लगातार बधाई संदेश आ रहे है। अब अलवर जिले का लाल हेमन्त यादव एशियन गेम्स मे अपना एक शानदार प्रदर्शन दिखायेगा।
मिडिया को यह सारी जानकारी पाडा पंचायत सरपंच बिमला बाबूलाल (गुट्यारी) यादव द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................