श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आनंदोत्सव का सरुण्ड मंडल में भव्य आयोजन

Jan 23, 2024 - 18:18
 0
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आनंदोत्सव का सरुण्ड मंडल में भव्य आयोजन

कोटपुतली।(बिल्लूराम सैनी) के ग्राम सरुण्ड अयोध्या धाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में रामलला की मुर्ती  प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सरूण्ड मंडल हुआ राममय। बजरंग दल प्रखण्ड गौरक्षा प्रमुख प्रहलाद सैनी ने बताया ग्राम के मन्दिर वह देवालयो में रामधुनी , सुन्दर काण्ड पाठ,पोषण बडा कार्यक्रम (प्रसाद) व अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया।मातृशक्ति द्वारा भजन कीर्तन किया गया व शाम को रामजोत जलाकर घर घर में दीपोत्सव व आतिशबाजी करके दीपावली जैसा पर्व मनाया गया।

खण्ड बोध्दिक प्रमुख रणवीर सिंह शेखावत ने श्रीराम राम जीवनी का वर्णन किया। समिति सहसंयोजक रामनारायण विजय ने श्रीराम के पदचिन्हों पर चलने का आवाहन किया। समिति व्यवस्था प्रमुख रविन्द्र सिंह तंवर ने आगामी कार्यक्रम हिन्दू नवसंवत्सर (हिन्दू नववर्ष) व राम नवमी उत्सव को भव्य बनाने का आहवान किया।कार्यक्रम में भुपेंद्र सिंह तंवर, प्रहलाद सैनी, दिनेश सैनी, आदित्य सैनी, रुद्र प्रताप, सोनु, कैलाश सैनी, रविन्द्र सिंह, राम नारायण विजय, राजेन्द्र सिंह तंवर, छगन प्रजापत,मोनु विजयवर्गीय, रणवीर सिंह तंवर,शंकर सिंह तंवर, हर्ष सिंह, चिकू सैनी,दिनेश विजय सहित अनेकों ग्रामीण व महिलाओं रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................