जोड़िया पीएचसी से 108 एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी त्वरित स्वास्थ्य सुविधा
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
कोटकासिम [जयवीर सिंह] जोड़िया ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज राज्य सरकार की आयुष्मान एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस सेवा के शुरू होने से जोड़िया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ और तेज़ चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
इस अवसर पर ज़िला प्रमुख बलबीर छिल्लर, कोटकासिम नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, प्रधान संता देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार का अहम कदम बताया और इसकी सराहना की।


