उर्जा की खपत कम करो, सौर उर्जा अपनाओ

Feb 13, 2024 - 19:52
 0
उर्जा की खपत कम करो, सौर उर्जा अपनाओ

गुरला (बद्रीलाल माली ):-राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज सी.ओ . स्काउट विनोद कुमार घारू तथा सी.ओ. गाइड अनीता तिवारी के निर्देशन में नेहरू उद्यान भीलवाड़ा में अतिरिक्त जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान योगेश चंद्र पारीक के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा अब्दुल शाहिद शेख की अध्यक्षता तथा प्रधानाचार्य सुभाष नगर उर्मिला जोशी वयोवृद्ध स्काउट लीडर मदनलाल शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में ऊर्जा संरक्षण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सहायक लीडर ट्रेनर्स (स्काउट) प्रेम शंकर जोशी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन के लगभग 137 स्काउट, गाइड, इको क्लब सदस्य छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण के जोरदार नारे लगाते हुए जनसाधारण को ऊर्जा की खपत कम करने हेतु जागरूक किया। मुख्य अतिथि एवं वार्ताकार पारीक ने विस्तार से बताया कि दैनिक जीवन में हम कैसे  ऊर्जा की फिजूल खर्ची कर   खपत बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी को अपनी आदतों में सुधार कर ऊर्जा बचाने का संकल्प दिलाया। शेख ने अध्यक्षीय उद्बोधन में ऊर्जा बचाने हेतु हम क्या-क्या कर सकते हैं,  इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए व्यावहारिक उपाय बताएं तथा कहा कि आज बिजली नहीं बचाओगे तो कल बल्ब कैसे जलाओगे। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण के उपाय विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ऊर्जा संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में गाइडर संगीता व्यास, मंजू शर्मा, अन्नु जैन स्काउट और जितेंद्र ब्यावट शारीरिक शिक्षक सांवरिया खटीक, सीनियर स्काउट उमेश मेघवंशी, चेतन मेवाड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................