गुरला की अरावली पहाड़ी तलहटी स्थित कालका माता मंदिर कोहरे की चादर में लिपटा
गुरला (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में शनिवार सुबह बर्फीली हवाओं ने फीजा में ठंडक घेल रखी है। दिन में धुजणी छुट रही सुबह शाम शीत लहर ठिठुरा रही है। कोहरा इतना है कि सड़कों पर कुछ दूरी तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा चालकों को वाहन की लाइट चलानी पड़ी। भीलवाड़ा राजसमंद उदयपुर फोरलेन गुरलां स्थित रणजीत सागर तालाब को ढक दिया । सुबह नो बजे तक कोहरा छाया रहा लोग घरों से कम ही बाहर निकले। अरावली पहाड़ी की तलहटी स्थित कालका माता मंदिर कोहरे की चादर में लिपटा रहा इसी प्रकार से ठड का प्रकोप रहा गावों में किसानों ने धूप निकलने के बाद ही खेतों का रूख किया।