बेमौसम बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक, किसानों की बढ़ी चिंता

Mar 2, 2024 - 19:17
 0
बेमौसम बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक, किसानों की बढ़ी चिंता

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) मौसम विभाग ने पहले ही बादल छाए रहने हवा चलने के साथ वर्षा होने की संभावना जताई थी। शुक्रवार की शाम मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। जिस से किसानों की चिंता बढ़ा दी। बेमौसम बारिश फसलों के लिए नुकसानदेय रही।शुक्रवार शाम को उपखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई। इससे किसानों की फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्योंकि यह समय गेहूं की फसल के पकने का समय है। एवं कटी हुई सरसों की फसल में वर्षा होने पर  नुकसान हुआ।
वर्षा ऐसे समय में हुई थी जब किसानों की गेहूं की फसल पकने के लिए तैयार है। तेज हवा के साथ वर्षा से गेहूं की फसल कुछ जगहों पर बिछ गई । कुछ क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया था। किसानों का कहना है कि फसल गिरने के कारण गेहूं के दाने का पूरी तरह से विकास नहीं होने के कारण उत्पादन कम मिलेगा। वहीं, पानी भरा रहने पर फसल भी खराब हो जाएगी। वर्षा के कारण सब्जी की फसल में  और गेहूं की फसल में नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही सरसों की कटी हुई फसल में सूखने में समय लगेगा अब फिर से यदि वर्षा हुई तो नुकसान अधिक होगा। आज शनिवार को भी दिनभर मौसम खराब होने से किसानों को चिंता सता रही है। 
किसानों को होगा दोहरा नुकसान  - वर्षा के कारण किसानों को दोहरा नुकसान होगा। एक तो फसल बिछने से उत्पादन कम होगा। दूसरा, फसल कटाई के लिए कामगारों को अधिक मजदूरी देनी होगी। किसान गंगा लहरी का कहना है कि इस वर्षा से किसानों को दोहरी मार पड़ेगी। वर्षा ऐसे समय में आई है, जब फसल पकने का समय है। फसल बिछने के कारण दाने का फुलाव कम होगा। इससे उत्पादन कम होगा। वहीं, वर्षा के कारण फसल देरी से पकेगी। इससे कटाई का कार्य भी देरी से शुरू होगा। जहां पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं मंडी में पहुंच जाता था। वही इस वर्षा से कुछ दिन अधिक लगेंगे।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है