जिला परिषद की बैठक में खेत का हल लेकर पहुंचे किसानों की समस्या का हल निकालने
अलवर, (अनिल गुप्ता) जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आज हंगामे के माहौल में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में ही जिला पार्षद संदीप फौलादपुरिया अपने साथियों के साथ खेत जोतने वाला हल लेकर जिला परिषद भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसान आज प्याज के दामों से लेकर खेती-किसानी की कठिनाइयों से बेहद परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है फौलादपुरिया ने व्यंग्य करते हुए कहा, “हम आज हल लेकर आए हैं, शायद इसी हल से हमारी समस्या हल हो जाए।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों की पीड़ा को समझने में पूरी तरह असफल रही है, इसलिए यदि इस बैठक में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपना इस्तीफा देकर चले जाएंगे।फिलहाल बैठक जारी है और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हो रही है। संदीप फौलादपुरिया के इस अनोखे विरोध से जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बैठक समाप्त होने के बाद सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर क्या ठोस निर्णय लेते हैं।