ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोविंदगढ़ में निकली शिवजी की शोभायात्रा , लोगों ने किया स्वागत

Mar 7, 2024 - 17:19
 0
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोविंदगढ़ में निकली शिवजी की शोभायात्रा , लोगों ने किया स्वागत

गोविन्दगढ़, अलवर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोविन्दगढ़  की ओर से  गोविन्दगढ़ ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार  को शोभायात्रा निकाली गई। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की शाखा गोविन्दगढ़ से निकली भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न जगहों पर भ्रमण करते हुए पुनः शाखा पर आकर संपन्न हुई। भव्य शोभायात्रा को भगवान शिव के प्रतीकात्मक शिवलिंग का पूजन करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ पार्वती माता की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी।

शोभायात्रा की मुख्य अतिथि  ब्रह्मा कुमारी मिथलेश दीदी ने भगवान शिव के महत्व को बताया। कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य जन-जन तक परमात्मा ज्ञान एवं शक्तियों को पहुंचाना है। इस दौरान ब्रह्मा कुमारी मिथलेश दीदी  सहित कस्बे के ब्रह्माकुमारी बहनें तथा भाई शोभायात्रा में रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................