भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक शनिवार को चुनाव भी होंगे -बोहरा
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक आवश्यक मीटिंग दिनांक 10 जनवरी 2026 शनिवार को दोपहर एक बजे राजगढ़ में राजकीय अस्पताल के सामने स्थित एक निजी कार्यालय पर कामरेड राजकुमार बख्शी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
संयोजक भाकपा राजगढ़ के मनोज कुमार बोहरा ने बताया की अनिवार्य बैठक में सदस्यों के नवीनीकरण एवं पार्टी के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

