जल मिशन संघर्ष समिति के तत्वाधान में किसानों का धरना जारी

Mar 11, 2024 - 17:23
 0
जल मिशन संघर्ष समिति के तत्वाधान में किसानों का धरना जारी

 यमुना नहर समझौते को लागू नहीं किया जाता तब तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन-उदयपुरवाटी जल जनजागरण रथ यात्रा का शुभारंभ कल

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
 जल मिशन संघर्ष समिति व उदयपुरवाटी किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में चौफुल्या , चंवरा, बागोली, जोधपुरा के अलावा राजीवपुरा, मणकसास में ग्राम वासियों का प्रदर्शन हुआ, 1994 के यमुना नहर समझौता लागू होने तक किसानों का धरना-प्रदर्शन रखने पर बनी सहमति बनी,हम सब किसानों के साथ हैं।

राजीवपुरा में गोपी रामजी की में अध्यक्षता में ग्रामवासियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर कहा कि 1350 करोड़ रू की कुम्भा राम पेयजल लिफ्ट योजना 2021 में  ही चालू हो जाती लेकिन हमारे नेताओं की कमी ही नहीं हम भी सोए रहें,आज ये लोग जगाने आए हैं,हमारा सौभाग्य है, लेकिन हमें इनके साथ मन से साथ देना होगा।  पानी सभी की मूलभूत आवश्यकता है,जब तक कुम्भा राम लिफ्ट योजना व यमुना नहर समझौता को  लागू नहीं किया जाता तब तक हमें धरना प्रदर्शन जारी  रखना ह़ोगा,हम भी आपके साथ है।

संघर्ष समिति संयोजक के. के.सैनी ने बताया कि  कुम्भा राम लिफ्ट योजना की डीपीआर बनकर,टेंडर तक जारी पिछली सरकार में ही हो चुके थे, हमारे नेताओं की कमी के कारण वर्क ओर्डर नहीं हुए थे,अब सरकार जल्दी से जल्दी वर्क ओर्डर जारी करें,तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।  सैनी ने कहा कि 1994 यमुना नहर समझौता ही 17 फरवरी का समझौता है, फिर इसमें नया क्या है, अतः 1994 यमुना नहर समझौता को लागू करने की पूरजोर मांग की है। लेकिन इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की अप्रत्यक्ष असहमति का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष नथू राम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने खुद के स्वयं के प्रस्तावित दोनों योजनाओं को लागू नहीं करने पर पूरी उदयपुरवाटी में जल रथ यात्रा के माध्यम से घर घर जाकर इस आंदोलन  को जन जन का आंदोलन बनाया जाएगा।
इस दौरान   शिम्भू,बालू, रोहिताश, श्रीराम ,माली,राम भाद्र मल हरनाथ,सूरजा राम,हरि,बुदवारीभागीरथ मल, बल्ला राम,, ग्यारसी देवी, बनारसी देवी, तुलसी देवी मनकोरी,श्योकोरी,,श्रवणी देवी आदि दर्जनों ग्रामीणवासीयो ने प्रदर्शन में भाग लिया।
संयोजक के के सैनी ने बताया कि  12 मार्च से आंदोलन को जन आंदोलन बनाने हेतु,एक बार फिर एक ओर रथ यात्रा के माध्यम से एक विशेष अभियान उदयपुरवाटी जल जनजागरण रथयात्रा का शुभारंभ चौफुल्या चंवरा ( कल 12 मार्च सुबह9.00 बजें)से किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................