ओड़िशी नृत्यांगना विदुषी मीरा दास 15 को जहाजपुर में शास्त्रीय संगीत व नृत्य की देंगी प्रस्तुति

Apr 13, 2024 - 12:41
 0
ओड़िशी नृत्यांगना विदुषी मीरा दास 15 को जहाजपुर में  शास्त्रीय संगीत व नृत्य की देंगी प्रस्तुति

जहाजपुर (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल में 15 अप्रेल को प्रातः 8 बजे से स्पिक मैके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओड़िशी नृत्यांगना विदुषी मीरा दास अनुपम प्रस्तुति देंगी। 

माॅडल स्कूल के प्रधानाचार्य भॅंवर लाल खटीक ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित हो रहा है।  युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पिक मैके एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है। जो अमुर्त पहलुओं को बढा़वा देता है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देकर भारतीय शास्त्रीय संगीत,  शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, योग, शिल्प, और भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं को लेकर दुनिया भर के 1500 से अधिक शहरों में चैप्टर वाला एक आंदोलन है । स्पिक मैके की स्थापना डॉ. किरण सेठ ने 1977 में आईआईटी दिल्ली में कई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................