डोलिया महोत्सव: राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने निभाई परंपरा, गाए गीत दोलिया महोत्सव में किया परंपराओं का निर्वहन

May 9, 2024 - 06:15
 0
डोलिया महोत्सव: राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने निभाई परंपरा, गाए गीत दोलिया महोत्सव में किया परंपराओं का निर्वहन

सिरोही (रमेश सुथार)

 राजपुरोहित समाज सिलदर की ओर से दो दिवसीय दोलिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से मनाया गया।  यह कार्यक्रम 45 वर्षों के बाद राजपुरोहित समाज की मातृ शक्ति ने सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक परम्पराओं व रीति रिवाज  का अनुसरण करते हुए मनाया। इसके सफल आयोजन में राजपुरोहित समाज सिलदर की समस्त मातृशक्ति अलावा मेरमांडवाडा, हालीवाडा, आमलारी एवं सिरोडक़ी की सैकड़ों माता बहनों ने भाग लिया।  
महोत्सव के पहले दिन सभी महिलाओं  ने उपवास रखा । महिलाओं ने सवेरे स्नान कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर आरती के बाद भगवान को प्रसादी का भोग लगाया गया।  शाम को मंगलगीत एवं पारंपरिक नृत्य किया।  सिलदर गांव में अन्य गांव से आई सभी मातृ शक्ति का सामैया कर स्वागत किया।  कार्यक्रम के लिए भव्य पांडाल सजाया गया। जिसमें करीब 4000 लोगों के बैठने व भोजन की सुविधा की गई। समारोह के दूसरे दिन रविधाम के गादीपति संत  सत्यानंद महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। महाराज ने समाज को धर्म-कर्म के साथ मातृ शक्ति का महत्व व समाज में संत और गुरु की भूमिका व महत्व पर प्रकाश डालते जानकारी दी।  इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने सामुहिक रूप से भोजन प्रसादी में सहयोग किया।

एक परिधान में दिखे युवा
महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सिलदर के युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। गांव के सभी पुरोहित समाज के लोगों ने एक परिधान में सजधज कर आयोजन को सफल बनानें सहयोग दिया। 

पांच गांव के अलग परिधान
भव्य आयोजन को सफल बनाने की मेजबानी सिलदर गांव को समर्पित थी। इसके अलावा चार मेरमांडवाडा, हालीवाडा, आमलारी एवं सिरोडक़ी की महिलाएं इस महोत्सव में अलग अलग परिधानों में सजधज कर शामिल हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................