सूर्य उगल रहा है आग लोग हुए परेशान

May 18, 2024 - 23:34
 0
सूर्य उगल रहा है आग लोग हुए परेशान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सूरज की तपिश के साथ दिन भर चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है। जिसके कारण जरुरी काम से निकलने वाले धूप से बचाव के लिए छतरी या गमछे का प्रयोगकर रहे है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमन 30 डिग्री रहा।
शनिवार दोपहर में झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चलती रही वहीं सूर्य की तेज धूप से लोग परेशान रहे। दिन में सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क किनारे पेड़ की छांव में गर्मी से बचने की कोशिश करते हुए देखा गया। वही गर्मी की वजह से दिन के समय सड़कों पर भीड़ बहुत कम देखी गई। शाम के समय भी ऐसा ही देखने को मिला। बढ़ती गर्मी में लोगों के कूलर पंखों ने भी काम करना जैसे बंद कर दिया है। आम जन का कहना है कि ऐसा ही रहा तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से सुबह होते ही सूरज आग उगलने लग जाता है। बढ़े हुए तापमान के कारण लोग सुबह से ही गर्मी से बेहाल हो उठते हैं। दिन के समय हालत ऐसी हो जाती है कि कूलर पंखे चलाकर घरों में आराम करने वाले लोग भी गर्मी से बेहाल हो जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप बढ़ने व चलने वाली गर्म हवाओं के कारण गर्मी का असर और भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................