खेड़ली गंज के सरकारी स्कूल को श्याम महिला मंडल ने भेंट किया वाटर कूलर

Jul 10, 2026 - 19:20
 0
खेड़ली गंज के सरकारी स्कूल को श्याम महिला मंडल ने भेंट किया वाटर कूलर

खेड़ली गंज (अलवर/विष्णु मित्तल)। कड़कती गर्मी में स्कूली बच्चों को राहत देने और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री श्याम महिला मंडल की अध्यक्ष व भामाशाह सीमा लोहिया द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उनके द्वारा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल संख्या-2 में विद्यार्थियों के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया गया।

शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान इस वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका खेड़ली गंज के निवर्तमान अध्यक्ष संजय गीज़गड़िया, उनकी धर्मपत्नी मंजू गुप्ता एवं भामाशाह व मंडल अध्यक्ष सीमा लोहिया ने संयुक्त रूप से लाल रिबन काटकर किया।

मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति: संजय गीज़गड़िया

इस अवसर पर संबोधित करते हुए निवर्तमान पालिका अध्यक्ष संजय गीज़गड़िया ने कहा कि निस्वार्थ भाव से देश और मानव जाति की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा- "जो लोग जरूरतमंदों को भोजन और प्यासे को पानी मुहैया कराते हैं, वे ही ईश्वर के सच्चे भक्त होते हैं। खेड़ली गंज निवासी भामाशाह श्रीमती सीमा लोहिया और उनके परिवार ने स्कूल में वाटर कूलर भेंट कर एक बेहद नेक और अनुकरणीय कार्य किया है।"

कार्यक्रम की शुरुआत में श्याम महिला मंडल की पदाधिकारी श्रीमती सीमा सर्राफ, विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकिशन तिवाड़ी और स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथियों व भामाशाह परिवार का माला पहनाकर और आभार व्यक्त करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने इस पुनीत कार्य के लिए सीमा लोहिया के परिवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस वाटर कूलर से भीषण गर्मी में नौनिहालों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है