बरामदों में अतिक्रमण करने के साथ कचरा फैलाने से दुकानदार परेशान आए दिन हो रहें हैं झगड़ा फ़साद
![बरामदों में अतिक्रमण करने के साथ कचरा फैलाने से दुकानदार परेशान आए दिन हो रहें हैं झगड़ा फ़साद](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666ae7d641da9.jpg)
राजगढ़ (अलवर) कस्बे के नेहरू सर्किल पर स्थित दुकानों के आगे बने बरामदों में फल सब्जी के दुकानदारों द्वारा फलों से भरे प्लास्टिक के कैरट रखने के साथ कचरा एवं गंदगी फैला देने से दुकानदारों तथा आमजन को आवागमन एवं बैठने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि इस प्रकार कैरट रखने और गंदगी फैलाने वाले लोगों को इस प्रकार का काम नहीं करने की कहने पर वो लोग गाली गलौज और झगड़ा फ़साद करते हैं। दुकानदारों ने उप जिला एवं पालिका प्रशासन के अधिकारियों से बरामदों में अतिक्रमण कर गंदगी कचरा फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)