महिला हेड कॉन्स्टेबल का तोता 'बिट्टू' लापता: ढूंढने वाले को मिलेगा 10000 का इनाम

Jun 15, 2024 - 15:52
 0
महिला हेड कॉन्स्टेबल का तोता 'बिट्टू' लापता: ढूंढने वाले को मिलेगा  10000 का इनाम

सीकर के विनायक विहार में रहने वाली और जयपुर में तैनात जस्थान पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल गायत्री देवी का तोता 'बिट्टू' पिछले 24 घंटे से लापता है। तोते के लापता होने के गम से बच्चों ने खाना-पीना छोड़ दिया है। पूरा परिवार तोते को ढूंढने में लगा हुआ है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर तोते को ढूंढकर लाने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है।

 45 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल गायत्री देवी  का कहना है कि अगर कोई तोते को ढूंढकर लाता है तो 10 हजार रुपए से ज्यादा का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तोते के बिना मेरे बच्चों का मन नहीं लग रहा है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। सभी को तोते के लौट आने का इंतजार है।

गायत्री देवी ने बताया- 9 जून को वह अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थी। तोते को पड़ोसियों को देकर गई थी। गुरुवार शाम को वापस लौटे तो तोता पिंजरे से उड़ गया। तोते को ढूंढने के लिए उन्होंने विनायक विहार का पूरा इलाका छान मारा और एक-एक घर में जाकर पता किया, लेकिन अभी तक तोते का कुछ पता नहीं चला। तोता नहीं मिलने से बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार वाले भी उदास है और तोते के लौट आने की राह देख रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि तोता होशियार था। उसने खुद ही पिंजरे का लॉक खोल लिया और उड़ गया।

तोते का नाम 'बिट्टू' रखा गया था। 'बिट्टू' हर दिन 100 से ज्यादा शब्द बोलता था और खूब मस्ती करता था। तोता बच्चों और परिवार के लोगों के साथ खेलता भी था। बच्चे जब भी स्कूल से वापस घर आते तो वह शोर मचाना शुरू कर देता था और उनके नाम से ही पुकारता था।

हेड कॉन्स्टेबल 3 साल पहले जयपुर गई थी। तब उनके बच्चे मंदिर में खेलते हुए एक पेड़ के नीचे से तोते का बच्चा उठाकर लाए थे। उस समय बच्चे की आंखें भी नहीं खुली थी। तोते के बच्चे को घर लाने के बाद उसकी सार-संभाल की गई और चम्मच से दूध पिलाया गया। 15-20 दिन बाद तोता बड़ा हो गया तो उसे बोलना सिखाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है