पुरानी रंजिश और मामूली विवाद ने ली जान: मां की लाठी और इकलौता सहारा भी गोलियों की भेंट चढ़ा

Mar 12, 2026 - 17:58
 0
पुरानी रंजिश और मामूली विवाद ने ली जान: मां की लाठी और इकलौता सहारा भी गोलियों की भेंट चढ़ा

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरवाड़ा बास में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें 22 वर्षीय युवक सतनाम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​जानकारी के अनुसार मुख्तियार सिंह , प्रेम सिंह ओर जोग सिंह,हरनाम सिंह के परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दीवार के पास सरसों की लकड़ियां रखने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के 8-10 लोग हथियारों से लैस होकर आए और सतनाम सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान सतनाम सिंह (22) पुत्र हरनाम सिंह को गोली लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में कांताबाई, प्रकाश कौर और जोगा सिंह भी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​मृतक के चाचा जोगा सिंह ने रूंधे गले से बताया कि सतनाम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सतनाम के पिता और बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। घर में अब केवल उसकी बूढ़ी मां और एक छोटी बहन ही बचे हैं। सतनाम ही अपनी मां का एकमात्र सहारा और घर का कमाऊ सदस्य था, जिसे आपसी रंजिश की भेंट चढ़ा दिया गया।

​वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश देना शुरू कर दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................