पुष्कर में मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का चुनाव संपन्न: मनीषा बागला अध्यक्ष और मीनाक्षी रान्दड़ बनीं सचिव

Mar 18, 2026 - 19:51
 0
पुष्कर में मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का चुनाव संपन्न: मनीषा बागला अध्यक्ष और मीनाक्षी रान्दड़ बनीं सचिव

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। पवित्र तीर्थनगरी पुष्कर में मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के पंचम सत्र की चयन प्रक्रिया अत्यंत गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ​संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप हुई इस चयन प्रक्रिया में ​प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनीषा बागला (मालपुरा), ​प्रदेश सचिव श्रीमती मीनाक्षी रान्दड़ (मकराना), ​प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मुरक्या (अजमेर), ​प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती अनीता सोमानी (अजमेर) को पदाधिकारियों के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ​इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लड्ढा ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई, जबकि पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ ने चुनाव अधिकारी के तौर पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। ​नवनियुक्त अध्यक्ष मनीषा बागला और सचिव मीनाक्षी रान्दड़ ने संयुक्त रूप से समाज और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

 उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। हम नवीन योजनाओं का खाका तैयार कर रहे हैं ताकि समाज की हर महिला को सशक्त बनाया जा सके। जिन बहनों ने संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य किया है, उन सभी को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया जाएगा। ​राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लड्ढा ने अपने संबोधन में बहनों की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, विश्वास और आपसी सहयोग ही संगठन की असली शक्ति है। उन्होंने पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई इस चयन प्रक्रिया को संगठन की मजबूती का आधार बताया। ​इस अवसर पर समाज की अनेक गणमान्य महिलाएं और पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से ​शान्ता धूत (राष्ट्रीय कार्य समिति), ​शशि लड्ढा, आभा बेली, गुंजन मोदानी, कृष्णा मंत्री, ​कमलेश मूंदड़ा, कुसुम झंवर, सुमित्रा सोमानी, सुमन बांगड़, ​शोभा डागा, ममता लखोटिया, कौशल्या शारदा, जयश्री माहेश्वरी, ​कौशल्या राठी, सावित्री बाहेती, किरण मालू, संजू कोगटा, उर्मिला गट्टाणी सहित सैकड़ों महिला सदस्य शामिल थीं। ​कार्यक्रम का समापन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................