19-21 मार्च UP में तीन दिन रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : संत प्रेमानंद के दर्शन सहित ये है पूरा शेड्यूल, 3 दिन संभलकर वृंदावन आएं श्रद्धालु

Mar 18, 2026 - 18:51
 0
19-21 मार्च UP में तीन दिन रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : संत प्रेमानंद के दर्शन सहित ये है पूरा शेड्यूल, 3 दिन संभलकर वृंदावन आएं श्रद्धालु

गोवर्धन (कमलेश जैन)  तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा आ रही हैं। वह वृंदावन और गोवर्धन में 19 से 21 मार्च तक रहेंगी। इसके लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रात दिन लगे हुए हैं। राष्ट्रपति वृंदावन में प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर के साथ कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। गोवर्धन में राष्ट्रपति का पहली बार आगमन हो रहा है। जिसकी कमान एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी के हाथों है।
राष्ट्रपति के गोवर्धन दौरे की जिम्मेदारी
21 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन गिर्राज महाराज की परिक्रमा करेंगी। इसको लेकर एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी के कंधों पर खास जिम्मेदारी है। वह इस जिम्मेदारी को निभाने में कोई कोर कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहती हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाने में एसडीएम खुद सड़कों पर उतरी हुई हैं।
गोवर्धन के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ लगातार समन्वयक बैठक कर रही हैं। साथ ही सभी से राष्ट्रपति आगमन के दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग करने और गोवर्धन की छवि राष्ट्रपति के मन में अच्छी जाए इसको लेकर लगातार सुझाव भी ले रही हैं। पहली बार कोई राष्ट्रपति गोवर्धन के दौरे पर आ रहा है। ऐसे में एसडीएम गोवर्धन की जिम्मेदारी के नाते प्राजक्ता त्रिपाठी लगातार इस दौरे को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। विभिन्न रूटों का डायवर्जेंन भी किया गया है।
मंदिरों में विशेष तैयारी
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर और अन्य मंदिरों में विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है। मंदिरों में विशेष तौर पर साफ सफाई के साथ ही वॉल पेंटिंग भी की जा रही है। राष्ट्रपति गिर्राज महाराज की विशेष पूजा अर्चना करेंगी। इसके लिए विशेष स्थान से जल मंगाया गया है। साथ ही ठाकुर जी के श्रृंगार के लिए विशेष पोशाक और फूल मलाएं भी मंगाई जा रही हैं।

श्रीराधाकेलि कुंज में संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगी

  • 20 मार्च की सुबह राष्ट्रपति रमणरेती स्थित श्रीराधाकेलि कुंज में संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगी।

  • इसके बाद सुबह 11 बजे परिक्रमा मार्ग में बाबा नीबकरौरी आश्रम पहुंचेंगी। यहां आधा घंटा दर्शन व मेडिटेशन करेंगी।

  • राष्ट्रपति का काफिला अटल्ला चुंगी होते हुए सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम पहुंचेगा।

  • उड़िया बाबा आश्रम में आधा घंटे के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति यहां से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के लिए रवाना होंगी।

  • अटल्ला चुंगी होते हुए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम साढ़े 12 बजे पहुंचेंगी।

  • रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैंसर यूनिट का लोकार्पण, अस्पताल का अवलोकन व सभा को संबोधित करने के बाद ढाई बजे होटल रेडिशन के लिए रवाना होंगी।

  • राष्ट्रपति शाम करीब पांच बजे मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम पहुंचेंगी। 

  • 20 मार्च को सुबह से शाम आठ बजे तक राष्ट्रपति का काफिला छटीकरा व मथुरा मार्ग पर स्थित विभिन्न स्थानों पर पहुंचेगा।

  • पूरे रूट पर आवागमन बाधित रहेगा।

  • 21 मार्च की सुबह वह गोवर्धन जाएंगी। ऐसे में सुबह वृंदावन से गोवर्धन का रूट और दोपहर में गोवर्धन का रूट भी प्रभावित रहेगा।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर नहीं जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को नहीं जाएंगी। राष्ट्रपति पिछले वर्ष 25 सितंबर को जब वृंदावन आई थीं, तब ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए थे। लेकिन, इस बार राष्ट्रपति भवन से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
वात्सल्य ग्राम में होंगे ये आयोजन
वात्सल्य ग्राम में राष्ट्रपति द्रपेादी मुर्मु 20 मार्च की शाम पांच बजे पहुंचेंगी। यहां सबसे पहले समविद् गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में तीनों सेनाओं की अध्यक्ष राष्ट्रपति को विद्यालय की बालिकाएं गार्ड ऑफ ऑनर देंगी। इसके बाद विद्यालय में अनंत शक्ति नारी का अमर उत्सव मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। राष्ट्रपति वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात करने के साथ यशोदा माताओं व बच्चों से अनौपचारिक वार्ता करेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................