ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन, परिणाम अगले सप्ताह होगा जारी

Mar 15, 2026 - 19:35
 0
ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन, परिणाम अगले सप्ताह होगा जारी

नारायणपुर उपखण्ड के श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे बुनियादी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षिका हेमा प्रजापत द्वारा उर्वशी ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र नारायणपुर में रविवार को सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में बाह्य परीक्षक पिंकी मीना एवं आंतरिक परीक्षक हेमा प्रजापत के द्वारा छात्राओं को कपड़ों की सिलाई करवा कर एवं ब्यूटी पार्लर के विभिन्न ट्रेड का व्यक्तिगत रूप से कार्य करवाकर परीक्षण किया गया जिसमें छात्राओं ने अपने कौशल व कार्य क्षमता के अनुसार प्रायोगिक कार्य करके दिखाया। निदेशक मोनू शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है, ताकि महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर होकर कार्य कर सके। यदि महिला आत्मनिर्भर होगी तो वह अपने परिवार, क्षेत्र तथा जिले का नाम रोशन कर पाएगी। प्रायोगिक परीक्षा के उपरांत अगले सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस मौके पर सचिव सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री पिंकी मीना, प्रशिक्षिका हेमा प्रजापत, नीतू प्रजापत, मधु मेहरा, पिंकी मेहरा, मनीषा मेहरा, मिथलेश मेहरा, विष्णा प्रजापत, मीना बलाई सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................