पासपोर्ट सेवा केन्द्र उदयपुर को बम से उडाने की धमकी:लेकसिटी मॉल में संचालित है पासपोर्ट ऑफिस, धमकी बाद खाली कराया मॉल

Mar 10, 2026 - 17:06
Mar 11, 2026 - 16:28
 0
पासपोर्ट सेवा केन्द्र उदयपुर को बम से उडाने की धमकी:लेकसिटी मॉल में संचालित है पासपोर्ट ऑफिस, धमकी बाद खाली कराया मॉल

उदयपुर में लेकसिटी मॉल में संचालित पासपोर्ट सेवा केन्द्र को मंगलवार को मेल के जरिए बम से उडाने की धमकी मिली। धमकी के बाद जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए और तुरंत मॉल को खाली कराया गया। अंदर से सभी लोगों को बाहर निकाला और एंट्री बंद कर दी गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़, भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। डॉग स्क्वायड की मदद से हर वस्तु की जांच की गई। हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी है। मॉल के अंदर और बाहर जांच करने के बाद उसे लोगों के लिए खोल दिया गया।

जयपुर ऑफिस में मेल से मिली थी धमकी: डीएसपी डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर पासपोर्ट ऑफिस के मेल पर पासपोर्ट कार्यालय उदयपुर को बम से उडाने की धमकीभरा ईमेल प्राप्त हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच सर्च अभियान चलाया। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जांच पूरी होने के बाद मॉल को वापस खुलवा दिया गया है। हालांकि पुलिस पूरी तरह संदिग्ध चीजों पर नजर बनाए हुए है। स्टाफ ने हमें बाहर भेज दिया: मूमल पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनवाने के लिए पहुंची उदयपुर की मूमल राजावत ने बताया कि मै उस वक्त ऑफिस में थी। हमें वहां के स्टाफ ने बोला कि यहां बॉम से उडाने की धमकी मिली है। आपको बाहर इंतजार करना होगा। इसके बाद हम सभी को बाहर भेज दिया गया। अंदर पुलिस ने जांच की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................