भैरव मंदिर में विकास कार्यों और नलकूप का भव्य शुभारंभ

Mar 18, 2026 - 19:58
 0
भैरव मंदिर में विकास कार्यों और नलकूप का भव्य शुभारंभ

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखण्ड की ग्राम पंचायत मामडोली में धार्मिक और सामाजिक सरोकार की एक नई मिसाल देखने को मिली। ग्राम पंचायत स्थित कांकड़ वाले भैरव मंदिर में नवनिर्मित परिसर, बाउंड्रीवाल और नलकूप का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी हिम्मत सिंह राठौड़ एवं सरपंच पूसाराम ज्यानि द्वारा किया गया। ​समाजसेवी हिम्मत सिंह राठौड़ ने अपनी पूजनीय माता सुगन कंवर पत्नी हरि सिंह राठौड़ की स्मृति में मंदिर परिसर का कायाकल्प करवाया है। उन्होंने अपनी ओर से ​मंदिर परिसर का भव्य निर्माण, ​मजबूत बाउंड्रीवाल का निर्माण, ​पशुओं के पीने के पानी के लिए खेली (पशु कुंड) का निर्माण करवाया।

​इसके साथ ही, ग्राम पंचायत मामडोली द्वारा 5 लाख रुपये की लागत से नलकूप (ट्यूबवेल) का निर्माण करवाया गया, जिससे मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान होगा। ​कार्यक्रम के दौरान हिम्मत सिंह राठौड़ ने सरपंच पूसाराम ज्यानि के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सरपंच ने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाकर बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं, जो वास्तव में प्रशंसनीय है। ​वहीं, सरपंच पूसाराम ज्यानि ने भामाशाह राठौड़ का आभार जताते हुए कहा परमार्थ, दया और धर्म से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

हिम्मत सिंह जैसे भामाशाहों के सहयोग से ही गांव और मंदिरों का विकास संभव हो पाता है। वे अपने गांव के विकास के लिए सदैव चिंतनशील रहते हैं और क्षेत्र के युवाओं व आमजन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ​इस गरिमामयी समारोह के दौरान नटवर सिंह, शक्ति सिंह, राजेंद्र पांडे, पप्पुराम, भूरा राम, जीवराज, परमा राम कूकना, छोटूराम जयानी, हेमाराम, नोरत मल और भंवर लाल मुंडेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................