कोयला भरे ट्रक की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Mar 18, 2026 - 19:24
 0
कोयला भरे ट्रक की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) बनेड़ा पंचायत समिति की मंगराज ग्राम पंचायत में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेंघरास गांव के दो स्कूली छात्र परीक्षा देने के लिए मोटरसाइकिल से विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल चालक को शौच के लिए रुकना पड़ा, जिस पर दोनों छात्र सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास ही खड़े थे।
इसी दौरान मेंघरास से रायला की ओर आ रहे कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सहित दोनों छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में देवराज (16) पुत्र महावीर जाट निवासी मेंघरास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भारत सिंह (16) पुत्र बजरंग सिंह राठौड़ निवासी सादास गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एम्बुलेंस की सहायता से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रायला चिकित्सालय पहुंचाया गया, वहीं घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना पर तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार सत्यनारायण लोहार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी योगेश महेश्वरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंघरास के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, सरपंच सांवरलाल सेन सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत किया।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................