प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mar 15, 2026 - 19:29
 0
प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​अलीगढ़ (शशि जायसवाल)  जनपद के थाना अकबराबाद और बरला क्षेत्र के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक प्रेम कहानी का अंत दो मौतों के साथ हुआ। नलकूप विभाग में संविदा कर्मचारी शशि कपूर ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

​शादी कहीं और तय होने से नाराज था प्रेमी
​जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पाल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र शशि कपूर, जो नलकूप विभाग में ऑपरेटर था, का गांव की ही एक 20 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद तब शुरू हुआ जब युवती के परिजनों को इस रिश्ते की भनक लगी और उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इस बात से नाराज होकर शशि ने शुक्रवार को युवती को मिलने के बहाने बुलाया। युवती घर से दवा लेने के बहाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

​भाई को फोन पर दी जानकारी, फिर किया सुसाइड
​घटनाक्रम के अनुसार, शशि ने अपने भाई को फोन कर चौंकाने वाली बात कही। उसने बताया कि उसने युवती की हत्या कर दी है और अब वह खुद की जान लेने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद ही गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर शशि का शव बरामद हुआ।
​पुलिस को जांच के दौरान शशि के मोबाइल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो मिला है। वीडियो में शशि रेलवे ट्रैक पर चलता हुआ नजर आ रहा है और अंत में वह 'दी एंड' (The End) कहता सुनाई दे रहा है।

​मकान में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका
​युवती के लापता होने पर परिजनों ने पहले ही थाना बरला में शशि के खिलाफ अपहरण और बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को युवती का शव एक मकान से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले युवती के साथ गलत काम किया गया होगा।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच
​सीओ बरला, कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार:
​पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ था या नहीं। ​पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाल रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। ​अकबराबाद और बरला पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................