गायत्री नगर में श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

Mar 13, 2026 - 15:55
 0
गायत्री नगर में श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

 जयपुर (कमलेश जैन) श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, गायत्री नगर, महारानी फार्म दुर्गापुरा जयपुर में भारतीय संस्कृति के आद्य प्रणेता मंदिर जी के मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का जन्म  व तप कल्याणक चैत्र बदी नवमी,12 मार्च 2026  गुरुवार को को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ ।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि गायत्री नगर मंदिर जी में सर्व प्रथम प्रातः 6.15 बजे से भगवान के अभिषेक व विश्व शांति हेतु शांति धारा करने का सोभाग्य सुरेश जैन रघुविहार, संजय ठोलिया गायत्री नगर ने की,  सहयोग किया अशोक बडजात्या, निर्मल सेठी, बसन्त बाकलीवाल आदि  ने तत्पश्चात सैंकड़ों श्रेष्ठियों ने अभिषेक किये। 

तत्पश्चात प्रातः 7.45 बजे श्री आदिनाथ जी  के  जन्म -तप  कल्याणक पर प्रभात फेरी का शुभारंभ अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ,उपाध्यक्ष अरुण शाह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया । प्रभात फेरी मंदिर जी से विभिन्न मार्गो में व कॉलोनियों में होते हुए जैन भजन बैंड बाजों के साथ निकाली  गई, मार्ग में  श्रेष्ठियों नेअपने आवास के सामने  परिवार के साथ श्री जी की छायाचित्र के समक्ष आरती उतारी वह भक्ति की। जगह-जगह पुष्प वृष्टी कर स्वागत किया गया । प्रभात फेरी में सभी महिला- पुरुष साफा ,दुपट्टा पहनकर व हाथ में पंचरंगी झंडा लेकर शोभायमान हो रहे थे ।
प्रभात फेरी का भव्य जुलूस मंदिरजी पहुंचने पर श्री जी के अभिषेक हुए, माल पहनने का सौभाग्य मिला खान्दू कॉलोनी, बांसवाड़ा के गुंजन जैन को। तत्पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था अशोक कुमार जैन पापड़ीवाल विमल विला वालों द्वारा की गई। रात्रि में सामूहिक आरती के पश्चात भक्तामर पाठ रिद्धि सिद्धि मंत्रों व दीप अर्चना के साथ संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष राकेश छाबडा  सहित पदाधिकारी ,पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, महिला मंडल की रेखा झांझरी, अनिता बड़जात्या,महिला समूह मुनि वैयावृत्ति की प्रमिला शाह, भावना झांझरी,दिगंबर जैन महासमिति की मंजू सेवा वाले, युवा परिषद् के दीपक जैन, राकेश पाटोदी, वरिष्ठ एडवोकेट बिमल कुमार जैन, युवा विंग के प्रितेश छाबड़ा, प्रतीक सोगानी,सोरभ झांझरी,विकास समिति से सुरेश लुहाड़िया, विजय सोगानी, पारस जैन, अनिल टोंग्या ,जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन  सहित विभिन्न संस्थाओं  के पदाधिकारी व संपूर्ण जैन समाज महिला- पुरुष ,बालक- बालिकाएं उपस्थित थे ।सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं अजित शास्त्री द्वारा कराई गयीं। सभा का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह द्वारा किया गया और आभार व धन्यवाद व्यक्त समिति के मंत्री राजेश  बोहरा द्वारा  किया  गया । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है