यूफनी बैंड की लाइव परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र:‘टेक्नो आगाज-2026’ पहुंचे 55 कॉलेजों के बच्चे, 18 मार्च को विद्यार्थियों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

जयपुर में अपेक्स यूनिवर्सिटी के सीतापुरा स्थित कैंपस में मंगलवार को 3 दिवसीय नेशनल लेवल इंटरकॉलेज फेस्ट ‘टेक्नोआगाज-2026’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध यूफनी बैंड की लाइव म्यूजिकल प्रस्तुति ने पूरे कैंपस को संगीत की धुनों से सराबोर कर दिया। बैंड ने अपने लोकप्रिय गीतों और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति से विद्यार्थियों और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आधुनिक और सूफी संगीत के शानदार संगम ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया और युवाओं ने लाइव म्यूज़िक का भरपूर आनंद लिया। इस फेस्ट में देशभर के करीब 55 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। ज्ञान-विज्ञान, सांस्कृतिक और तकनीकी गतिविधियों के इस महोत्सव में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से पूरा कैंपस उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु और डायरेक्टर वेदांशु जूनीवाल ने किया। फेस्ट के पहले दिन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें फोटोग्राफी, रंगोली, फेस पेंटिंग, पेंटिंग, सोलो और ग्रुप एक्ट, सोलो व ग्रुप डांस, स्टंट और फैशन वॉक शामिल रहे। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गुलाल, चूना, आटा, गेरू, पुष्प और चावल से पारंपरिक व आधुनिक डिजाइनों के साथ सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत किए। वहीं फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने रंगों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को आकर्षक रूप में उकेरा। जयपुर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग को पढ़िए…

Mar 14, 2026 - 08:39
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................