बहरोड़ में बहुजन महानायक कांशीराम जयंती व आजाद समाज पार्टी का स्थापना दिवस मनाया
बहरोड़ (कमलेश जैन) भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में बहुजन नायक कांशीराम की जयंती एवं पार्टी का स्थापना दिवस कृष्णा मैरिज होम, बहरोड़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आजाद समाज पार्टी (कां) का स्थापना दिवस मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को जागरूक कर सामाजिक न्याय, समानता और राजनीतिक भागीदारी के लिए एक मजबूत आंदोलन खड़ा किया।इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी प्रदेश सचिव विजय सैन, भीम आर्मीकोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गोठवाल, जिला सचिव कर्मपाल, भीम आर्मी खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष छंगाराम, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कोटपूतली बहरोड़ एडवोकेट रविन्द्र सामरिया, भीम आर्मी बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार (गुजरवास), ब्लॉक उपाध्यक्ष सिकंदर कटारिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र नांगलिया,ब्लॉक सचिव राजवीर मेघवाल, इकाई अध्यक्ष बर्डोद गिरधारीलाल वाल्मीक, एडवोकेट सुनील चौहान, प्रशासक वेद कृष्णा, सुबेसिंह गोठवाल, जोनी भूपखेड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के विचारों को आगे बढ़ाने और समाज में शिक्षा, एकता तथा जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।