जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत एक दिवसीय दौरे पर 19 को भरतपुर रहेंगे
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत एक दिवसीय दौरे पर 19 मार्च गुरूवार को भरतपुर आएंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री दोपहर 1ः35 बजे भरतपुर पहुंचेगे, इसके पश्चात दोपहर 2ः30 कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेगे। उन्होंने बताया कि रावत सांय 5 बजे हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट के प्रमुख प्रावधानों एवं पहलों के संबंध में पत्रकारों से सर्किट हाउस में रूबरू होगें। सांय 6ः30 किशोरी महल प्लाजा में राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल होगें, इसके पश्चात प्रभारी मंत्री जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।